उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान हूटर बजाना पड़ा महंगा

Shreya
25 July 2023 4:44 PM IST
सहारनपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान हूटर बजाना पड़ा महंगा
x

सहारनपुर (छुटमलपुर)। एसएसपी सहारनपुर विपिन ताड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा हैं। जिसके चलते बीती रात फतेहपुर पुलिस चमारीखेडा नाके पर चैकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक i20कार नम्बर UP11 BZ 7666 को रूकने का इशारा किया।

पुलिस का इशारा देख कार चालक रुकने की बजाए हूटर को बजाता हुआ रौब गालिब कर भागने का प्रयास करने लगा। फतेहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और कार की तलाशी ली गयी। फतेहपुर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार को सीज कर दिया।

Next Story