उत्तर प्रदेश

ध्वजा रोहण के बाद विद्यालय परिसर में हुआ पौध रोपण

Shantanu Roy
15 Aug 2022 4:43 PM GMT
ध्वजा रोहण के बाद विद्यालय परिसर में हुआ पौध रोपण
x
बड़ी खबर
गोंडा। विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम कचनापुर में संचालित मनोरमा सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में ध्वजा रोहण के बाद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी त्रिलोकीनाथ तिवारी ने देश की आजादी के बारे में विस्तार से बताया। ग्राम प्रधान कंजेमऊ राहुल सिंह व विद्यालय के प्रबंधक प्रतीक सिंह ने भी अपने विचार रखे। उसके बाद त्रिलोकीनाथ तिवारी सहित अन्य लोगों ने विद्यालय प्रांगण में पौध रोपित किया। विद्यालय के संस्थापक देवेंद्र सिंह, दुखहरण तिवारी, बृजेश शुक्ला, राम आशीष सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Next Story