उत्तर प्रदेश

Khargon में युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

Admindelhi1
24 Nov 2025 11:14 AM IST
Khargon में युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
x

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में होगा। इस ड्राइव में कम्पनी श्री वेद इंडस्ट्रीज, पीथमपुर (जिला धार) द्वारा भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि कम्पनी में मशीन ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 20,299 रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसमें अटेंडेंस बोनस, प्रोडक्टिविटी बोनस, लॉयल्टी बोनस, ईपीएफ एवं ईएसआईसी आदि सुविधाएं शामिल हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई या स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ रिज्यूमे/सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाणपत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड, अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 07282-232787 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Next Story