उत्तर प्रदेश

पीयूष मोर्डिया बने ADG लखनऊ जोन

Admin Delhi 1
12 March 2023 11:47 AM GMT
पीयूष मोर्डिया बने ADG लखनऊ जोन
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार देर रात 8 आईपीएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। राजधानी के संयुक्त पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एडीजी लखनऊ जोन बनाया है।

जारी तबादला सूची के अनुसार आईजी देवीपाटन उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ का संयुक्त पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था बनाया गया है। डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह को डीआईजी देवीपाटन बनाया गया है। मेरठ आईजी प्रवीण कुमार को आईजी अयोध्या, आईजी आगरा नचिकेता झा को आईजी मेरठ, आईजी अलीगढ़ दीपक कुमार को आईजी आगरा, अपर पुलिस आयुक्त कानपुर सुरेश ए कुलकर्णी को डीआईजी अलीगढ़ और डीआईजी एसआईटी अमित वर्मा को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाया गया है।



Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta