उत्तर प्रदेश

पिथौरागढ़ पुलिस ने चनर राम हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 Dec 2022 12:25 PM GMT
पिथौरागढ़ पुलिस ने चनर राम हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़ अपडेट: उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार को इग्यारह देवी राजस्व क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए चनर राम हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले महीने 24 नवंबर को ग्राम बेड़ा, पट्टी इग्यारह देवी निवासी चनर राम का शव गांव में ही झाड़ियों से बरामद हुआ था। सिर पर चोट के निशान थे व आसपास खून बिखरा हुआ था। साथ ही शव को झाड़ियों में घसीटने के भी निशान पाये गये थे। राजस्व पुलिस ने मौका मुआयना के बाद हत्या का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगले दिन इस प्रकरण की जांच पिथौरागढ़ पुलिस को सौंप दी। जांच में तीन आरोपियों खीम सिंह निवासी ग्राम मझेड़ा, पिथौरागढ़ व कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा मेहता व सह आरोपी खीम सिंह निवासीगण ग्राम खितोली, पो0 बेड़ा, पिथौरागढ़ के नाम सामने आये।

मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह व खीम सिंह घटना के बाद नेपाल फरार हो गये थे। पुलिस ने आरोपियों पर लगातार नजर बनाये रखी और आरोपी कृष्ण सिंह को नेपाल सीमा से जबकि प्रकाश भट्ट को खितोली गांव से गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के साथ ही एससीएसटी एक्ट की धारायें भी आरोपित की गयी हैं।

Next Story