- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पिटबुल का फिर हमला, इस...
उत्तर प्रदेश
पिटबुल का फिर हमला, इस बार बच्ची को बनाया अपना शिकार
Admin Delhi 1
31 May 2023 11:46 AM IST

x
मेरठ न्यूज़: मेरठ जिले में एक पिटबुल कुत्ते के हमले में आठ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी की है। पीड़िता की पहचान वर्णिका के रूप में हुई है, जो घटना के समय अपनी बहन के साथ घर के बाहर साइकिल चला रही थी। कुत्ते के हमले के दौरान बच्ची साइकिल से गिर पड़ी। इसके बाद कुत्ते ने उसे नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बेहोशी की हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग की है। अंचल अधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story





