- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pipraich: मिल की खराबी...
Pipraich: मिल की खराबी से लगा भीषण जाम, लोग अलाव पर उमड़े

पिपराइच: चीनी मिल पिपराइच बीती रात करीब नौ बजे चीनी मिल में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिससे गन्ने का पेराई बंद होने सड़क पर गन्ने की गाड़ियां लग गई है। सड़क पर आवागमन भी बाधित हो रही है। जीएम व सीसीएम के निर्देश पर किसानों व चालकों के लिए सड़क पर अलाव के अलावा भोजन व जलपान आदि की सुविधा मुहैया कराई गई।
साईट इंचार्ज अरविन्द सिंह व अभियंता ए के सिंह ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे अचानक ब्यालर सुपर हीटर का ट्यूब में लिंकेज हो गया। जिससे गन्ने की पेराई रोकना पड़ा।युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार बाद दोपहर तक पेराई शुरू करने की संभावना है। बन्दी के कारण केन यार्ड में गाड़ी भरने के बाद गन्ना लदे वाहन हरखापुर चौराहे तक जाम लग गया। हाटा पिपराइच मार्गं पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ ।
जीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए सड़क पर भी अलाव की अतिरिक्त व्यवस्था कराया गया है । साथ ही शुक्रवार सुबह किसानों को जलपान व भोजन व्यवस्था भी कराया गया है । गन्ना लेकर आए किसानों किसी भी की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सड़क से जाम हटाने के लिए केन कैरियर पर खाली जगह पर गन्ना अनलोड कराया जा रहा है । सुचारू रूप से काम होता रहे मिल के अधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई है।
चीनी मिल बन्द की जानकारी मिलते ही गन्ना समिति पिपराइच के एससीडी आई सुनील यादव सचिव गोपाल प्रसाद आदि भी मौके पर पहुंचे। किसानों को दी जा रही सुविधाओं में अपना योगदान भी दिया। किसानों को सुविधाएं मुहैया कराने हेतु सीसीएम जगत राज, गन्ना प्रबंधक मनोज तिवारी, महाप्रबंधक गन्ना श्रीधर दूबे, के नेतृत्व में एजीएम शिव कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी लगे रहे ।





