उत्तर प्रदेश

अस्पताल गेट पर बन रहे पिलर, मुश्किलों से घिरे मरीज और दिव्यांग

Admin4
12 Dec 2022 6:35 PM GMT
अस्पताल गेट पर बन रहे पिलर, मुश्किलों से घिरे मरीज और दिव्यांग
x
बरेली। कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण के चलते जिला अस्पताल में संचालित अधिकांश ओपीडी के विभागों को 300 बेड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन अभी भी यह निर्माण लोगों के लिए आए दिन नई मुसीबत बन रहा है। अब जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने पिलर का कार्य आरंभ कर दिया गया है।
जिसके चलते मुख्य गेट पर ही बड़ा गड्ढा खोद दिया है। ऐसे में जो रास्ता मरीजों के लिए है वह और भी संकरा हो गया है। सोमवार को यहां अन्य दिनों की तुलना में ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रहती है जिस कारण अब पिलर निर्माण के चलते की गई खोदाई गंभीर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
जिला अस्पताल परिसर में ही सीएमओ कार्यालय बना हुआ है। ऐसे में हर समय गंभीर मरीजों को लेकर एंबुलेंस वहीं डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के वाहन भी इधर से गुजरते हैं लेकिन अब पिलर निर्माण के चलते यहां मार्ग भी संकरा हो गया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि अगर दो वाहन एक साथ निकले तो यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन इस ओर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है।
सोमवार को सीएमओ कार्यालय स्थित दिव्यांगजन कार्यालय में दिव्यांगों की भारी भीड़ रहती है सोमवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला लेकिन यहां सुबह 9 बजे से इंतजार कर रहे दिव्यांग दोपहर 12 बजे तक भी अपनी समस्या का समाधान नहीं करा सके। वहीं यहां न तो दिव्यांगों के लिए बैठने के कोई पुख्ता इंतजाम और न ही व्हील चेयर की व्यवस्था है।
मैं अपने भाई के साथ सुबह 9 बजे का आया हूं, कुछ भी पूछने पर कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है। दो घंटे होने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है।- रविंद्र, क्योलड़िया
तीन बार दिव्यांग कार्यालय आ चुका हूं, सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहां इंतजार करने के लिए बैठने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।-पवन गुप्ता, शांति विहार
Admin4

Admin4

    Next Story