उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के डीएम ने बेटी संग डाला वोट, एडीएम ने पति के साथ किया मतदान खिंचवाई फोटो

Tara Tandi
19 April 2024 12:16 PM GMT
पीलीभीत के डीएम ने बेटी संग डाला वोट, एडीएम ने पति के साथ किया मतदान खिंचवाई फोटो
x
पीलीभीत : पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान दौड़भाग के बीच अधिकारियों ने भी अपने मतों का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) ने राम लुभाई कॉलेज में अपनी बेटी के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। इधर, दोपहर करीब एक बजे उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) ने अपने पति के साथ इसी मतदेय स्थल पर मतदान कर अन्य लोगों से भी मतदान की अपील की। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील करने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने भी अपने मतों का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह अपनी बेटी के साथ राम लुभाई महिला महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने लाइन में लगकर मतदान किया। इसके बाद सेल्फी भी ली।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने भी दोपहर करीब अपने पति मोह सिंह के साथ इसी मतदेय स्थल पर बूथ संख्या 277 पर मतदान किया। उन्होंने अन्य लोगों से भी मतदान की अपील की। अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
विकास के मुद्दे पर किया रूस की मैम ने मतदान
रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने अपने पति नीरज के साथ बिलसंडा में मतदान किया। बीते लंबे समय से पति के साथ यहां रहते हुए उनको यहां की नागरिकता मिली थी। मतदान के बाद टटियाना ने बताया कि उनको लगा पीलीभीत अभी विकास से पीछे है। यहां विकास होना चाहिए। उन्होंने अपना मत विकास के मुद्दे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इन्हीं मुद्दों पर मतदान की अपील की।
Next Story