उत्तर प्रदेश

Pilibhith: महिला की चाकू से वार करके हत्या, पूर्व पति ने साथी संग की वारदात

Tara Tandi
21 Feb 2025 12:47 PM IST
Pilibhith: महिला की चाकू से वार करके हत्या, पूर्व पति ने साथी संग की वारदात
x
Pilibhith पीलीभीत । शहर से सटे नौगवां पकड़िया गांव में पूर्व पति ने महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। महिला के मौजूदा पति और देवर को भी हमला कर घायल कर दिया। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।
घटना शुक्रवार सुबह की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया की निवासी पूजा देवी ने करीब तीन साल पहले दूसरी शादी मनीराम नामक व्यक्ति से कर ली थी। उसी के साथ वह रह रही थी। महिला के छोड़ने के बाद से उसका पहला पति उमाशंकर नाराज चल रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह अपने एक साथी के साथ पूर्व पति महिला के घर में घुस गया और चाकू से वार करके पूजा की हत्या कर दी।
शोर सुनकर बचाने आए मौजूद पति मनीराम और देवर प्रियांशु को भी चाकू से वार करके घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।
Next Story