उत्तर प्रदेश

Pilibhith: राज्यपाल दौरे के दौरान ट्रैफिक प्लानिंग की चूक, वाहन निकाले फिर रोके गए

Admindelhi1
4 Jun 2025 2:37 PM IST
Pilibhith: राज्यपाल दौरे के दौरान ट्रैफिक प्लानिंग की चूक, वाहन निकाले फिर रोके गए
x

पीलीभीत: दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पीलीभीत पहुंच गईं। जिला कारागार पहुंचने के बाद गांधी सभागार में अफसरों संग बैठक की गई।

इस बीच राज्यपाल का काफिला नकटादाना की ट्रेड आने वाला था। इस पर रोड पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया गया। करीब दस मिनट तक वाहन रोक दिए गए। इसके बाद मैसेज मिला कि कुछ समय और लगेगा। फिर नकटादाना से रोके गए वाहन कचहरी की तरफ छोड़ दिए गए। इसमें चार पहिया वाहन, ई रिक्शा , मैजिक टेंपो भी निकलने लगे।

इसके बाद इंस्पेक्टर पहुंचे और दोबारा वाहनों को रुकवाया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी आ गए। दुपहिया वाहन के अलावा अन्य वाहन रोक दिए गए। इसके बाद समस्त वाहन रोक ट्रैफिक क्लियर कराया गया।

Next Story