उत्तर प्रदेश

Pilibhit: बाबा की दरगाह से लौटते समय नहर में डूबे दो दोस्त, शव बरामद

Admindelhi1
2 Jun 2025 12:59 PM IST
Pilibhit: बाबा की दरगाह से लौटते समय नहर में डूबे दो दोस्त, शव बरामद
x
नहर मे नहाते समय दो दोस्तों की मौत

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत स्थित हरदोई ब्रांच नहर में नहाते समय बरेली के दो दोस्तों की पानी मे डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को प्रयास कर नहर से बरामद किया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवक अपने छह अन्य दोस्तों के साथ माधोटांडा क्षेत्र में स्थित सेल्हा बाबा की दरगाह पर आए थे। वापसी के दौरान नहर में नहाते समय हादसा हो गया। जनपद बरेली के थाना सुभाषनगर के मिलक रोहंदी निवासी मंजूर अहमद 42 पुत्र मखदूम अहमद व अनीस अहमद 47 पुत्र यूसुफ दोनों दोस्त और पड़ोसी थे। रविवार को दोनों गांव के ही अपने छह अन्य दोस्तों के साथ माधोटांडा क्षेत्र के बराही जंगल से सटे इलाके मे स्थित सेल्हा बाबा की दरगाह पर आए थे। कार अनीस की थी।

दरगाह बंद होने से सभी लोग कुछ देर वहां रुकने के बाद लौटने लगे। रास्ते में पहुंचने के बाद अनीस और मंजूर ने नहर में नहाने का मन बनाया। इसके बाद डगा और बाइफरकेशन मार्ग पर हल्दीडेंगा के पास कार रोककर दोनों लोग नहर में नहाने लगे। जबकि अन्य दोस्त नहर के बाहर ही खड़े रहे। कार सवार गांव के ही मेंहदी हसन के अनुसार मंजूर और अनीस तैरना जानते थे। दोनों नहर में नहाते रहे। इसके बाद झाल के पास पहुंचने पर दोनों उसमे फंसने डूबने लगे। दोनों को डूबता देख साथी दोस्तों में हड़कंप मच गया। झाल से आगे बढ़ने पर मंजूर को मशक्कत कर नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि नहर के बहाव को बंद कराने के बाद अनीस का एक घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव नहर से बरामद किया गया।

गांव के लोगों ने बताया कि मंजूर अहमद के चार बेटी और एक बेटा फैज है। वे खेती किसानी से जीवन यापन करते थे। मंजूर अहमद गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। मंजूर अहमद की मौत के बाद उनकी पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वही अनीस अहमद खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। अनीस अहमद के चार बेटे और एक बेटी है। अनीस की मौत के बाद परिजन बेसुध है।

Next Story