- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: गांव में...

x
Pilibhit पीलीभीत : सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में करीब एक महीने से अलग अलग स्थानों पर बाघ देखे जा रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। आबादी के पास घूम रहे बाघ ग्रामीणों के लिख खतरा बने हुए हैं। शुक्रवार को गांव माती माफी के पास भुईयांर बाबा धार्मिक स्थल के पास बाघ देखा गया। स्थान के पास मौजूद ग्रामीणों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण काम छोड़कर घर लौट गए। काफी देर तक बाघ पीपल के पेड़ की छांव में बैठा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले बाघ ने गांव के पास आवारा गाय को अपना निवाला बना लिया था। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
TagsPilibhit गांव दिखा बाघग्रामीणों दहशतTiger seen in Pilibhit villagevillagers terrifiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





