- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: टेंपो की...
उत्तर प्रदेश
Pilibhit: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार चीनी मिल के फोरमैन की मौत
Tara Tandi
23 Sept 2024 10:50 AM IST

x
Pilibhit बरखेड़ा । टेंपो की टक्कर से बाइक सवार चीनी मिल के फोरमैन की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हुई। हादसा सोमवार सुबह हुआ। पीलीभीत शहर की रामनगर कॉलोनी के 58 वर्षीय झिरमल सिंह बीसलपुर चीनी मिल में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से घर से बीसलपुर चीनी मिल ड्यूटी जा रहे थे।
मोटरसाइकिल पर उनके साथ पत्नी जसवीर कौर बैठी हुई थी। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर गांव गाजीपुर मुगल के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही टेंपो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।
TagsPilibhit टेंपो टक्करबाइक सवारचीनी मिलफोरमैन मौतPilibhit tempo collisionbike ridersugar millforeman deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





