- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: विवाहिता का...
उत्तर प्रदेश
Pilibhit: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
9 March 2025 7:35 PM IST

x
Pilibhit पीलीभीत : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव रसोई में फंदे से लटका मिला। कुछ देर के बाद परिवार वालों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में जिंदा होने की आस में निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोदावरी स्टेट कॉलोनी के नजदीक की रहने वाली 23 वर्षीय काजल पत्नी सचिन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार रात रसोई में साड़ी के बने फंदे से कुंडे के सहारे लटका मिला। परिवार वाले रसोई में पहुंचे और फंदे से लटकती विवाहिता पर नजर पड़ी तो होश उड़ गए। आनन फानन में विवाहिता को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। विवाहिता के पिता थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी कुलवीर सिंह भी आ गए।
उन्होंने बताया कि मृतका की शादी सात मार्च 2024 को हुई थी। हालांकि अभी तक मायके वालों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर सुरागरसी की। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है
TagsPilibhit विवाहिताफंदे लटका मिला शवपुलिस जांच जुटीPilibhit married womandead body found hangingpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





