- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: पूर्व प्रधान...
उत्तर प्रदेश
Pilibhit: पूर्व प्रधान का बेटा मृत पाया गया, परिजन स्तब्ध
Tara Tandi
24 Aug 2025 3:52 PM IST

x
Pilibhit पीलीभीत । घर से बाइक पर सवार होकर निकले पूर्व प्रधान के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेसुध हालत में खेत में मिला था। अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर रही है।
घटना बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रसूला की है। पूर्व प्रधान जयवीर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से घर से निकला। इसके बाद लापता हो गया। शाम को पहले उसकी बाइक खेत किनारे मिली और फिर बेसुध हालत में युवक खेत में पड़ा मिला।
परिजन बरेली के एक अस्पताल ले गए, वहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव वापस ले आए। उन्होंने शव पर कई जगह चोट होने की बात कही। कोतवाली पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर रही है। परिजन का रोकर बुरा हाल है।
TagsPilibhit पूर्व प्रधानबेटा मृत पाया गयापरिजन स्तब्धPilibhit former headson found deadfamily shockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





