- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: गोकशी करने...
उत्तर प्रदेश
Pilibhit: गोकशी करने वाले तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
Tara Tandi
8 March 2025 3:08 PM IST

x
Puranpur पूरनपुर: चार दिन पहले हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर पांच गोमांस तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।
बता दें तीन मार्च को सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम हरियापुर (हरिपुर ताल्लुके चांदपुर) में एक मकान में बंधे गोवंश को चोरी करने के बाद मंगतपुर गांव की तरफ खेतों में ले जाकर हत्या कर दी गई थी। खेत में गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस ने गांव के ही गोवंश स्वामी सर्वेश कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। गोकशी की घटना को लेकर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की थी।
एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने फत्तेपुर जंगल के पास से घटना को अंजाम देने वाले पांच गोमांस तस्कर न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गोहर के निवासी रफीक, सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम धनेगा निवासी जमीलू खां, ग्राम केसरपुरकलां निवासी जकील खां, मंगलपुर गांव निवासी हसमुल्ला और हरीपुरकलां गांव निवासी बिलाल खां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी फरार है। जिसकी धरपकड़ को टीम लगाई है।
दिन में खरीदने के बहाने गए और रात में कर लिया चोरी
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तीन मार्च की दोपहर वह ग्राम मोहराई निवासी छोटा और हरियापुर गांव के रफीक व बिलाल के साथ बैल खरीदने गए थे। वहां पर गोवंश को देखा। इसके बाद वापस आ गए।
इसके बाद रात करीब 11 बजे गोवंश को चोरी किया। गोवंश के गले में बंधी घंटी निकाल दी। खेतों में होते हुए धनेगा गांव के पास आ गए और फिर गोवंश को मंगतपुर गांव के खेतों में ले जाकर पैर बांधने के बाद हत्या कर दी थी।
TagsPilibhit गोकशीतस्कर गिरफ्तारपुलिस किया खुलासाPilibhit cow slaughtersmuggler arrestedpolice revealedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





