- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pilibhit: 10 मार्च से...
उत्तर प्रदेश
Pilibhit: 10 मार्च से लापता किशोर का छह टुकड़ों में मिला शव, परिवार में कोहराम
Tara Tandi
15 March 2025 11:21 AM IST

x
Pilibhit पीलीभीत : जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में लापता किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई। होली के दिन छह टुकड़ों में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी रामबहादुर की ओर से 12 मार्च को न्यूरिया थाने में अपने पुत्र पूरनलाल उर्फ सागर (16) की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया था कि उनका पुत्र 10 मार्च को घर से लापता हो गया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पांचवें दिन लापता किशोर का शव थाना क्षेत्र के मडरिया पुल के निकट खकरा नहर में छह टुकड़ों में पड़ा मिला।
शव को बोरी में बंद कर फेंका गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया समेत अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रंजिशन हत्या का आरोप
लापता किशोर का क्षत विक्षत शव मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को कुछ नाम भी बताए। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा जिन पर घटना करने की आशंका जताई जा रही है। उनसे भी मृतक के परिजनों की मुकदमें बाजी चल रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खुलासे के लिए लगाई गई चार टीमें
एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि घटना का मौका मुआयना किया गया है। परिजनों द्वारा लगाएं गए आरोप पर गंभीरता बरती जा रही है। पूरे मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
TagsPilibhit 10 मार्चलापता किशोरछह टुकड़ोंमिला शवपरिवार कोहरामPilibhit March 10missing teenagerbody found in six piecesfamily in turmoilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





