- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pihani: परिवहन विभाग...
Pihani: परिवहन विभाग का पिहानी में छापा, 6 बिना फिटनेस बसों को किया जब्त

पिहानी: कस्बा पुलिस ने अवैध रूप से चल रही डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की है। कस्बा इंचार्ज अनेक पाल सिंह के नेतृत्व में गोपामऊ से पिहानी होते हुए दिल्ली जाने वाली 6 बसों को सीज किया गया है।
इन बसों का संचालन बिना फिटनेस और आवश्यक कागजात के किया जा रहा था। इससे रोडवेज बसों की आय प्रभावित हो रही थी। इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भी बैठाई जा रही थीं। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
पिछले कई सालों से इन अवैध बसों में दुर्घटनाएं और आग लगने की घटनाएं होती रही हैं। इनका मुख्य कारण गैरजिम्मेदाराना तरीके से बसों का संचालन और फिटनेस का अभाव था। कई बसों के पास केवल टूरिस्ट परमिट था, लेकिन वे नियमित यात्री सेवा चला रही थीं।IMG-20250523-WA0043पहले राजनीतिक दबाव के कारण इन बसों पर कार्रवाई नहीं हो पाती थी। अब शासन के कड़े निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से जनपद में हलचल मच गई है। इससे रोडवेज की आय में वृद्धि होगी और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी।





