उत्तर प्रदेश

पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Tara Tandi
24 May 2024 10:33 AM IST
पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
x
हरदोई : हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर- मेहंदी घाट मार्ग पर पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है । पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला।
Next Story