उत्तर प्रदेश

मथुरा अदालत में याचिका दायर, ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने की मांग, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
17 May 2022 11:33 AM IST
मथुरा अदालत में याचिका दायर, ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने की मांग, जानें पूरा मामला
x

मथुरा: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के बाद मथुरा के विवादित ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने के लिए अब मथुरा अदालत में याचिका दायर की गई. हिंदू याचिकाकर्ताओं का दावा है कि अगर परिसर को सील नहीं किया गया तो गर्भगृह और अन्य पुरातात्विक मंदिर के अवशेष क्षतिग्रस्त या हटाए जा सकते हैं. अब कोर्ट तय करेगा कि इस याचिका पर सुनवाई होनी है या नहीं?

गौरतलब है कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद उस जगह को सील कर दिया गया है, जहां मस्जिद का वजूखाना है. ज्ञानवापी में सीलिंग की कार्यवाही के बाद अब मथुरा के ईदगाह मस्जिद में भी सीलिंग की कार्यवाही करने की मांग की गई है. इस बाबत मथुरा के सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में याचिका दायर की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story