- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- PET 2022: आज से दर्ज...
PET 2022: आज से दर्ज करा सकते आपत्ति, आंसर की हुई जारी

लखनऊ। पीईटी 2022 के अभ्यर्थी आज से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट सबऑर्डिनेट सिलेक्शन कमिशन ने आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने अपनी वेबसाइट upsssc.gov.in पर बीती देर रात सूचना अपलोड की थी आज शुक्रवार को सुबह आंसर की भी जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें की 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के 1899 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। यह परीक्षा 2 दिन और 4 शिफ्ट में हुई थी। आयोग ने 4 शिफ्टों की आंसर-की जारी की है। बता दें कि परीक्षा के लिए तकरीबन 37 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब 25 लाख परीक्षार्थी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे
किसी प्रश्न में आपत्ति होने पर आपत्ति दर्ज करवाने का मौका भी दिया गया है। एक उम्मीदवार एक ही सवाल पर आपत्ति दर्ज़ करवा सकता है।
