उत्तर प्रदेश

धार्मिक स्थल पर मूर्ति रखने को लेकर लोगों का हंगामा, दो पक्ष आए आमने सामने

Admin Delhi 1
23 Jan 2023 12:03 PM GMT
धार्मिक स्थल पर मूर्ति रखने को लेकर लोगों का हंगामा, दो पक्ष आए आमने सामने
x

मेरठ: शिव शक्ति नगर स्थित पंचायती धार्मिक स्थल में मूर्ति रखने को लेकर हंगामा हो गया। सीओ ब्रह्मपुरी ने लोगों को शांत करा पुलिस बल तैनात किया। पुलिस के मुताबिक, शिव शक्ति नगर स्थित 500 गज जमीन पर 40 साल पहले पंचायती धार्मिक स्थल का निर्माण कराया गया था।

भाजपा नेताओं ने धार्मिक स्थल परिसर में 26 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा है। रविवार सुबह मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने समिति के पदाधिकारियों से कहा कि समिति में नए सदस्यों को जोड़ा जाए। पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद हंगामा हो गया। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा दिया है। बिना रजामंदी के वहां कोई नया काम नहीं होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Next Story