- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ध्वजारोहण कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश
ध्वजारोहण कार्यक्रम देख लोग हुए भावविभोर, कहा- हमारे लिए सौभाग्य की बात
SHIDDHANT
25 Nov 2025 8:57 PM IST

x
Ayodhya अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के 'ध्वजारोहण कार्यक्रम' में शामिल हुए लोगों ने इसे अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय बताया। आईएएनएस से बातचीत में लोगों ने कार्यक्रम को जीवन का अद्भुत पल बताते हुए कहा कि हम इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का दिव्य भाषण सुनने के बाद हृदय मंत्रमुग्ध हो गया। उनके भाषण ने हमें नवीन उत्साह, उमंग और जोश से भर दिया, जिसे हम शब्दों में नहीं बता सकते हैं। धीरज राजपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के बाद मन भावविभोर हो गया। ऐसा लगा, जैसे हम त्रेतायुग में पहुंच चुके हैं। राम मंदिर के ध्वजारोण के बाद आज 500 साल का इतिहास संपन्न हो चुका है। जब ध्वज लहरा रहा था, तो ऐसा लग रहा था कि जैसे सनातन का झंडा बुलंद हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान राम के आशीर्वाद से जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वो अद्भुत हैं।
पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और अनुभूति का विषय है कि हमें इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। यह हमारे लिए खुशी का विषय है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जैसे ही राम मंदिर पर ध्वज स्थापित हुआ, वैसे ही लगा कि हमें वर्षों की गुलामी से आजादी मिल चुकी है। मैंने अब भगवान राम की दासता को स्वीकार कर लिया है। अब से मैं भगवान राम का दास हो चुका हूं। मैं उस ध्वजा के नीचे ही बैठा था। प्रधानमंत्री मोदी का एक-एक शब्द हृदय को छूने वाला था। आकाश अग्रवाल ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुनने के बाद हृदय मंत्रमुग्ध हो गया। उनका भाषण दिव्य था। उनके भाषण की जितनी तारीफ करें, कम है। प्रधानमंत्री मोदी की राम मंदिर के प्रति आस्था अकल्पनीय, अद्भुत और अविस्मरणीय है। उनके भाषण को सुनने के बाद अयोध्या के लोगों को लगा कि उन्होंने कोई बहुमूल्य रत्न अर्जित कर लिया हो।
राजेश ने कहा कि मन प्रसन्न हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को सुनने के बाद हृदय मंत्रमुग्ध हो गया। ऐसा भाषण पहले कभी भी सुनने को नहीं मिला। इस कार्यक्रम को आजीवन याद रखा जाएगा। प्रशांत सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। इस मंदिर में ध्वज की कमी थी, उसे भी अब पूरा कर दिया गया। अभि आनंद ने राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम के संबंध में कहा कि 500 साल तक इस देश ने इस पल का इंतजार किया। यह हमारे लिए बहुप्रतीक्षित पल था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। राम मंदिर विश्व धरोहर है। शोभित कपूर ने खुद को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हमें कितनी खुशी मिल रही है। हम कारसेवक भी रहे। हमारा सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। आज हमारा यह सपना पूरा हुआ। यह हमारे लिए आनंद की अनुभूति है।
Tagsअयोध्याराम मंदिरध्वजारोहण कार्यक्रमप्रधानमंत्री मोदीश्रद्धालु प्रतिक्रियामोहन भागवतआध्यात्मिक उत्साहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





