उत्तर प्रदेश

लाशों को काली प्लास्टिक में देखकर लोगों की चीखें, पूरा गांव दहल गया

Saba Naaz
11 July 2025 6:59 PM IST
लाशों को काली प्लास्टिक में देखकर लोगों की चीखें, पूरा गांव दहल गया
x
Badaun बदायूं : दर्दनाक हादसे में एक ही बिरादरी के चार लोगों की मौत से बदायूं स्थित करखेड़ी गांव में मातम पसर हुआ है। शुक्रवार सुबह एक साथ कंधे पर चार अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई।
शव यात्रा में आस-पास के गावों के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। परिजनों ने गमगीन माहौल में गांव की श्मशान भूमि में एक साथ चारों शवों का दाह संस्कार किया गया। वजीरगंज थानाक्षेत्र में गांव अलउआ के पास बगरैन-करखेड़ी मार्ग पर गुरुवार देर शाम दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई थी।
जिसमें बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव करखेड़ी निवासी अतर सिंह (40) पुत्र विजेंद्र मीणा, उनके रिश्ते के बाबा बच्चू सिंह (60) और दूसरी बाइक पर सवार संजय (28) पुत्र बच्चू व सोमपाल सिंह (55) पुत्र जागन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक (28) पुत्र भेदेव गंभीर रुप से घायल हो गए थे। देर रात ही पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। शुक्रवार तड़के चारों शव गांव पहुंचे। इससे पहले ही अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी की जा चुकी थी।
Next Story