उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्धांजलि दे रहे लोग, आज पंचतत्व में होंगे विलीन, पैतृक गांव से निकलेगी अंतिम यात्रा

Admin2
23 Aug 2021 3:14 AM GMT
कल्याण सिंह को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्धांजलि दे रहे लोग, आज पंचतत्व में होंगे विलीन, पैतृक गांव से निकलेगी अंतिम यात्रा
x

अलीगढ़: लोग उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कल्याण सिंह की शवयात्रा उनके पैतृक गांव अतरौली होते हुए बुलंदशहर नरौरा के राज घाट तक 3 बजे तक पहुंचेगी. कल्याण सिंह साल 2004 में बुलंदशहर सीट से सांसद रहे थे. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे. 1996 में जनपद की डिबाई सीट से विधायक भी चुने गए. नरौरा जहां अंतिम संस्कार होना है वह डिबाई विधासभा क्षेत्र में आता है. 1996 में कल्याण सिंह यहीं से विधानसभा चुनाव जीते थे. उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना हैं.
कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उमा भारती भी शामिल होंगी. कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से निकलेगी.

Next Story