- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ग्रेटर नोएडा वासियों...
उत्तर प्रदेश
ग्रेटर नोएडा वासियों को जल्द मिलेगा गंगाजल, मास्टर रिजर्व वायर तक बिना लीकेज पहुंचा जल
Shantanu Roy
3 Sep 2022 12:05 PM GMT

x
बड़ी खबर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए खुशखबरी आई है। यहां निवासियों को करीब 2 महीने बाद गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा। 2 महीने तक गंगाजल के पाइप लाइनों में पानी छोड़कर परीक्षण किया जाएगा और फिर आपूर्ति शुरू की जाएगी। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में स्थित मास्टर रिजर्व वायर तक गंगाजल बिना किसी लीकेज के पहुंच गया है। 2 महीने बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार का दिन गंगाजल परियोजना के लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि इस दिन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में स्थित मास्टर रिजर्व वायर तक गंगाजल बिना किसी लीकेज के पहुंचा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गंगाजल ग्रेटर नोएडा के जैतपुर स्थित मास्टर रिजर्व वायर तक पहुंच गया। इससे पहले अधिकारियों ने पल्ला-बोड़ाकी के पास रेलवे लाइन के किनारे से गुजर रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया। मास्टर रिजर्व वायर पर परीक्षण का काम शुरू हो गया है। अब आपूर्ति को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 महीने बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। जल्द ही घरों में मिश्रित गंगाजल की आपूर्ति होगी और भूजल पर निर्भरता कम होगी जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के निवासियों के घरों तक गंगाजल पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
Next Story