उत्तर प्रदेश

देवरिया के लोग राजनीतिक रूप से एडवांस: राम अवतार सिंह

Admin Delhi 1
24 Jan 2023 12:16 PM GMT
देवरिया के लोग राजनीतिक  रूप से एडवांस: राम अवतार सिंह
x

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुकाबले पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग राजनीति रूप से कहीं अधिक एडवांस है और अपने अधिकार के लिये सजग हैं!

सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने बातचीत करते हुए कहा कि यहां के लोग अपने अधिकारों के लिये काफी सजग हैं और एक बात देखने में आई है कि प्रदेश के पश्चिमी जिलों के मुकाबले पूर्वी उत्तर प्रदेश और विशेषकर देवरिया जिले के लोग राजनीति रूप से काफी एडवांस हैं। उन्होंने बताया कि आज की यहां की बैठक में छोटी मोटी बाते सामने आयी हैं, जो शिकायतें आज यहां सामने आयीं हैं उनको जिला मजिस्ट्रेट को देखने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि यहां कुछ अनियमितता मिली है जिसके निदान के लिये जिला मजिस्ट्रेट को कहा गया है और कुछ लोगों की शिकायत पत्रों को रिसीव किया गया है और कुछ शिकायतों को हमारे सदस्यों द्वारा बयान नोट किया गया है। शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का प्रयास होगा।

गौरतलब है कि श्री सिंह के साथ सदस्य चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी और संतोष कुमार विश्वकर्मा आये थे तथा बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में आनुभाविक जांच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं आनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

Next Story