उत्तर प्रदेश

अतुल गुप्ता हत्याकांड को लेकर लोगों में उबाल, सड़कों पर उतरे

jantaserishta.com
18 April 2022 11:44 AM IST
अतुल गुप्ता हत्याकांड को लेकर लोगों में उबाल, सड़कों पर उतरे
x

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में अतुल गुप्ता हत्याकांड मामले में इंसाफ की मांग को लेकर शहर के हजारों लोग सड़क पर उतरे. कैंडल मार्च निकालकर सीएम योगी से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

हाथों में कैंडल और पोस्टर-बैनर लिए लोगों की भीड़ में बस एक ही आवाज गूंज रही थी, " योगी बाबा न्याय करो न्याय करो, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाओ बुलडोजर चलाओ', कैंडल मार्च में शहर की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.
कैंडल मार्च के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने थाने के सामने जमकर नारेबाजी की. लोग बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए जिन्हें पुलिस ने सड़क से हटाकर मामले को शांत किया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया. लोगों ने थाने के सामने अतुल की तस्वीर लगाकर श्रद्धांजलि भी दी. इस कार्यक्रम में कारोबारी से लेकर, तमाम संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया.
कैंडल मार्च में मृतक अतुल को श्रद्धांजलि देने पहुंची महिला मोर्चा की नेता मंजू ने रोते हुए CM योगी से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, एक मां से पूछिए की उसने अपने बच्चे को 9 महीने कोख में कैसे पाला, और अब उसी बेटे को मां से छीन लिया गया है. दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
बता दें कि 10 अप्रैल को अतर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले अतुल गुप्ता की लाश देर रात पुलिस को रेलवे पटरी पर मिली थी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. परिजनों के मुताबिक अतर्रा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर मामले में ढिलाई शुरू कर दी.
मृतक अतुल के पिता के मुताबिक मॉडल शॉप अतर्रा में उनके बेटे पर चोरी का आरोप लगाकर शराब दुकान के लोगों ने बड़ी बेरहमी से उसे मारा, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. मारने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया.
उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. अतुल के पिता अब एफआईआर की कॉपी हाथ में लेकर हर जगह न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story