- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लोग इंडिया गठबंधन के...
उत्तर प्रदेश
लोग इंडिया गठबंधन के पक्ष में और भाजपा के खिलाफ हैं : अखिलेश यादव
Rani Sahu
15 April 2024 4:20 PM GMT
![लोग इंडिया गठबंधन के पक्ष में और भाजपा के खिलाफ हैं : अखिलेश यादव लोग इंडिया गठबंधन के पक्ष में और भाजपा के खिलाफ हैं : अखिलेश यादव](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/15/3670569-1.webp)
x
मुजफ्फरनगर : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल अलग है। पहले चरण के चुनाव से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। पश्चिमी यूपी में चल रही हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग और उनके कई सांसद देश में लोकसभा चुनाव जीतकर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। बाबा साहब अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया है, भाजपा उसी को खत्म करना चाहती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश के नौजवानों और किसानों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। जिसके कारण पूरे देश में इनके खिलाफ नाराजगी है। इस पार्टी के नेता पहले जुमलेबाजी करते थे, लेकिन, अब वो गारंटी लेकर आए हैं। भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया गया। किसानों, नौजवानों में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है।
-- आईएएनएस
Tagsइंडिया गठबंधनअखिलेश यादवIndia allianceAkhilesh Yadavआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)
Rani Sahu
Next Story