उत्तर प्रदेश

सरकार और विधायक की कार्यशैली से नाराज जनता ने एनडीए को जिताया: सीपी चौधरी

Admin Delhi 1
2 March 2023 12:20 PM GMT
सरकार और विधायक की कार्यशैली से नाराज जनता ने एनडीए को जिताया: सीपी चौधरी
x

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत की सूचना के बाद गुरुवार की शाम सुनीता चौधरी के साथ सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी काउंटिंग हॉल पहुंचे। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत किसी पार्टी की नहीं, बल्कि जनता की जीत है। साथ ही कहा कि झारखंड सरकार और स्थानीय विधायक की नाराजगी की वजह से आज रामगढ़ की जनता ने आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को जीत का ताज पहनाया है। उन्होंने कहा कि पूरे रामगढ़ क्षेत्र में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ ठगा गया था। सरकार ने भी वर्ष 2019 में जो वादे किए थे वह वादे भी पूरे नहीं हुए। रामगढ़ की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी। यही वजह है कि उपचुनाव में एनडीए को यह जनमत मिला है।

जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर किया जाएगा रामगढ़ का विकास : सुनीता चौधरी

रामगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए सुनीता चौधरी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं और जनता की है। उन्होंने कहा कि उनके पति चंद्रप्रकाश चौधरी ने 15 वर्षों में रामगढ़ ने जितना विकास किया था जनता उसे संतुष्ट थी। आज एक बार फिर उन्हीं के द्वारा किए गए कार्यों का फल इन्हें मिला है। जनता ने एक बार फिर चंद्र प्रकाश चौधरी पर भरोसा जताया है। जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर रामगढ़ का विकास करना ही एकमात्र उद्देश्य है।

Next Story