उत्तर प्रदेश

इस स्टेशन पर फिर मिलेगा यात्रियों को खानपान की सुविधा, 20 महीने बाद शुरू होगा जन आहार रेस्टूरेंट

Subhi
22 Nov 2021 4:48 AM GMT
इस स्टेशन पर फिर मिलेगा यात्रियों को खानपान की सुविधा, 20 महीने बाद शुरू होगा जन आहार रेस्टूरेंट
x
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल की शुरुआत से बंद जन आहार रेस्टूरेंट इसी माह के अंत तक 20 माह बाद फिर से शुरू होगा। इसमें स्टेशन पर यात्रियों को खान-पान की सुविधा मिलेगी।

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल की शुरुआत से बंद जन आहार रेस्टूरेंट इसी माह के अंत तक 20 माह बाद फिर से शुरू होगा। इसमें स्टेशन पर यात्रियों को खान-पान की सुविधा मिलेगी। संक्रमण काल से पहले स्टेशन पर आने वाले इन यात्रियों को जन आहार रेस्टूरेंट का लाभ मिलता था।

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह रेस्टूरेंट कैंट स्टेशन के प्रथम तल पर स्थित यात्री विश्रामालय के पास स्थित है। वातानुकूलित जन आहार में पहले की तरह यात्रियों के खान-पान संबंधी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ अन्य प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था होगी
आईआरसीटीसी के अधिकारियों की मानें तो जन आहार को दीपावली से ही शुरू करना था। अंदर कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते इसे नवंबर माह के अंत तक शुरू किया जाएगा।

Next Story