उत्तर प्रदेश

राहगीरों ने छेड़खानी कर रहे तीन मनचलों को दबोच कर पीटा

Admin Delhi 1
21 Nov 2022 7:49 AM GMT
राहगीरों ने छेड़खानी कर रहे तीन मनचलों को दबोच कर पीटा
x

मेरठ क्राइम न्यूज़: लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन में युवती से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को राहगीरों ने दबोच लिया और तीनों की पिटाई कर डाली। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने तीनो मनचलों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक रिहान गार्डन निवासी ने बताया कि काफी दिनों पड़ोस के रहने वाले तीन युवक छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे हैं।

रविवार रात को युवती ने मनचलों ने छेड़छाड़ कर डाली। पड़ोसी जावेद का विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट कर दी। राहगीरों ने तीन मनचलों को दबोच लिया। तीनों की जमकर पिटाई कर डाली। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल जावेद को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पीड़ित ने तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story