उत्तर प्रदेश

पार्टी बोली- सपा प्रत्याशी पर हमला घोर निंदनीय, पढ़े पूरा ट्वीट

jantaserishta.com
19 Feb 2022 9:04 AM IST
पार्टी बोली- सपा प्रत्याशी पर हमला घोर निंदनीय, पढ़े पूरा ट्वीट
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होगा तो वहीं पंजाब में भी अब प्रचार थम चुका है. रोज की तरह आज भी कई बड़ी चुनावी जनसभाएं होनी हैं.

मारपीट के मुद्दे पर सपा ने ट्वीट कर कहा कि गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला घोर निंदनीय है. समाजवादियों को जनता द्वारा दिए जा रहे समर्थन से खिसियाए सत्ताधीशों को जनता जवाब देगी.
अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अभय सिंह और बीजेपी की उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों के बीच शुक्रवार देर रात जमकर भिड़ंत हुई. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया गया. खबर है कि मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी सुबह 4 बजे उनके घर से की गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story