उत्तर प्रदेश

आगरा में बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट

Tara Tandi
7 April 2024 10:00 AM GMT
आगरा में बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट
x
आगरा : आगरा में पिछले तीन दिनों से पसीने छुड़ा रही गर्मी से शनिवार को बारिश की बौछारों ने मामूली राहत दिलाई। सुबह 10 बजे के करीब थोड़ी देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। 12 बजे के आसपास दोबारा धूप निकली तो फिर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। शनिवार को बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई।
शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज खुशनुमा था। 10 बजे करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। थोड़ी देर बाद बादलों ने सूरज को ढंक लिया। बारिश की बौछारों के चलते दोपहर 12 बजे तक मौसम सुहाना रहा। हालांकि बारिश के बाद निकली धूप ने परेशान किया।
बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार की तुलना में 1.4 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.5 से लुढ़ककर 22.8 डिग्री पर आ गया। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 तारीख के आसपास बारिश के आसार हैं।
आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 37
न्यूनतम तापमान- 22
सूर्योदय- 6:03
सूर्यास्त- 6:38
एक्यूआई- 74
Next Story