- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राजा बाल्मीकि...
उत्तर प्रदेश
राजा बाल्मीकि हत्याकांड में फंसे पारस जैन को हाईकोर्ट से राहत मिली, चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Admin4
7 Nov 2022 12:42 PM GMT

x
खतौली। भाजपा नेता राजा बाल्मीकि हत्याकांड में फंसे पूर्व चेयरमैन पारस जैन को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने पारस जैन की तलबी और गिरफ्तारी वारंट पर स्टे दे दिया है।
पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने रविवार को प्रेस वार्ता करके अपने विरोधियों पर जमकर नजला उतारने के अलावा 2017 के नगर निकाय चुनाव में मिली हार का ठीकरा उस समय मतगणना स्थल पर तैनात रहे प्रशासनिक अधिकारियों के सिर फोड़ा। पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने कहा कि राजा बाल्मीकि हत्याकांड में उनकी नामजदगी राजनीति से प्रेरित थी। पुलिस द्वारा तफ्तीश में उन्हें क्लीनचिट दिए जाने के बावजूद उनके कुछ विरोधी पीडि़त परिवार को उकसाते रहे। जिसके चलते कोर्ट से उनकी तलबी के आदेश हो गए थे। पारस जैन ने बताया कि राजा बाल्मीकि हत्या प्रकरण में हाईकोर्ट से उन्हें तलबी और गिरफ्तारी वारंट पर स्टे मिल गया है।
पारस जैन ने कहा कि मैं भाजपा का कर्मठ सिपाही था, हूँ और हमेशा रहूंगा। वर्ष 2012 में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़कर पार्टी को जीत दिलाकर मान बढ़ाया था। सपा सरकार में भाजपा छोडऩे का दबाव होने के बावजूद कस्बे में विकास की गंगा बहाई। वर्ष 2017 में अपनी माता को पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाया और पहले से अधिक लोगों का आशीर्वाद मिला लेकिन एक बड़ी साजिश के तहत विरोधियों ने उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर हराने का काम किया। मतगणना स्थल पर गिनती के पश्चात उनकी माता को 276 वोटों से जीतने की जानकारी देने के कुछ देर बाद ही बड़ी साजिश के तहत 9 वोट से हारा हुआ घोषित कर दिया गया। लेकिन कस्बे की जनता इस हकीकत से अच्छी तरह वाकिफ है।
उन्होंने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी का आदेश मिलते ही पूरे दमखम के साथ पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर जनता के आशीर्वाद से जीत की पटकथा लिखने का काम किया जायेगा। प्रेसवार्ता में पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने 8 नवंबर को गंगनहर घाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती कराए जाने की जानकारी देकर नगरवासियों से धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Admin4
Next Story