उत्तर प्रदेश

पप्पू भरे चौराहे पर कुछ भी कर सकता है: साध्वी प्राची

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 12:37 PM GMT
पप्पू भरे चौराहे पर कुछ भी कर सकता है: साध्वी प्राची
x

मुजफ्फरनगर: शनिवार को हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची मुजफ्फरनगर न्यायालय पहुंची। जहां उन्होंने दंगे से पूर्व नगला मंदौड़ में हुई महापंचायत के एक केस में अपने वारंट रिकॉल कराए हैं।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश को तोड़ा है वे भारत को कैसे जोड़ देंगे। यही नहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल द्वारा प्रियंका गांधी को किस किए जाने वाले सवाल पर साध्वी प्राची ने नाम लिए बगैर कहा कि मैं साध्वी हूं मेरी एक मर्यादा है मुझसे ना पूछो तो अच्छा ही है क्योंकि पप्पू की कोई मर्यादा नहीं होती वह भरे चौराहे पर कुछ भी कर सकता है।

आपको बता दे कि 2013 में पूर्व कवाल में मारे गए ममेरे भाई सचिन और गौरव के लिए नगला मंदौड़ में एक महापंचायत का आयोजन किया गया था जिसके बाद जनपद में दंगे भड़क गए थे इसी मामले को लेकर बीजेपी नेताओं सहित इस मामले में साध्वी प्राची के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में कोर्ट में पेस ना होने के कारण साध्वी प्राची के NBW हो गए थे,जिसको लेकर आज साध्वी प्राची ने कोर्ट में पेस होकर आपने वारंट रिकॉल कराये है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta