उत्तर प्रदेश

पेपर मिलों ने भंडूरा के ग्रामीणों का जीवन किया दुश्वार

Shantanu Roy
8 Jan 2023 12:15 PM GMT
पेपर मिलों ने भंडूरा के ग्रामीणों का जीवन किया दुश्वार
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक पंचायत ग्राम भंडूरा में हुई, जहां भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की समस्याओं को सुना। ग्राम के किसानों ने बताया की गांव के आसपास लगे पेपर मिलो ने ग्राम वासियों का जीना दुश्वार किया हुआ है । पेपर मिल की चिमनी ने निकल ने वाली छाई आमजन की आंखों में जहर की तरह घुल रही है और पेपर मिल से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी से किसानों फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने एक बड़ा आंदोलन कर सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी, जिला महासचिव हसीर , दीपक तोमर, इरशाद अली, शमशाद अहमद, जमशेद प्रधान, बालिस्टर प्रधान, इंतजार मलिक, चौधरी जय पाल, हरपाल सिंह, चौधरी ईश्वर सिंह, इरशाद मलिक, शहजाद मलिक, मोहम्मद आलमगीर, इरशाद, मोहम्मद सत्तार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Next Story