उत्तर प्रदेश

जमीन के विवाद में हवाई फायरिंग से दहशत, बदमाश फरार

Admin4
20 Aug 2023 12:20 PM GMT
जमीन के विवाद में हवाई फायरिंग से दहशत, बदमाश फरार
x
वाराणसी। लोहता थाना के लोहरापुर गांव में शनिवार की शाम जमीन के विवाद में हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। लोग इधऱ-उधर भागने लगे। हवाई फायरिंग करने वाला बदमाश मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस फरार बदमाश को ढूंढ रही है।
लोहरापुर गांव में रजनीकांत तिवारी व राजेश तिवारी में विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन विवाद का हल नहीं निकला। शनिवार को विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। उसी दौरान क्षेत्र का एक चर्चित बदमाश अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। उसने हवाई फायरिंग कर दी।
हवाई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना के बाद लोहता एसओ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। फरार बदमाश की तलाश कराई जा रही है। मुकदमा दर्जकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story