उत्तर प्रदेश

पल्लवी पटेल के पति पंकज पटेल ने लिया बड़ा फैसला

jantaserishta.com
8 May 2022 10:42 AM IST
पल्लवी पटेल के पति पंकज पटेल ने लिया बड़ा फैसला
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केशव मौर्य को हराने वाली पल्लवी पटेल के पति पंकज पटेल ने अपनी पार्टी अपना दल कमेरावादी से इस्तीफा दे दिया है. पंकज पटेल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे. उन्होंने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दिया है.बताया जा रहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल से मतभेदों के बाद पकंज पटेल ने इस्तीफा दिया है, हालांकि इस संबंध में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है.

मतभेद की वजह क्या हुई है अभी सामने नहीं आई है लेकिन उन्होंने अपनी ही पार्टी को अलविदा कह दिया है।
बता दें कि पंकज पटेल निरंजन की शादी सोनेलाल पटेल की बेटी पल्लवी पटेल से हुई है. पंकज पटेल शादी के पहले ही संघ परिवार से जुड़े रहे हैं. वे संघ के पूर्णकालिक सक्रिय सदस्य रह चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story