- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Palghar: पिता ने की...
उत्तर प्रदेश
Palghar: पिता ने की नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
28 Feb 2025 12:43 PM IST

x
Palghar पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी बेटियों से दुष्कर्म करने और पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में 56 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस ने छोटा राजन गिरोह से जुड़े आरोपी को बृहस्पतिवार को सिंधुदुर्ग जिले से गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ निरीक्षक अविराज कुर्हाड़े ने बताया कि आरोपी ने 2018 से फरवरी 2025 के बीच कई बार अपनी दो बड़ी बेटियों का यौन उत्पीड़न किया और उनमें से एक को गर्भपात के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि उसने पत्नी को भी पीटा और उसे प्रताड़ित किया तथा अपनी 16 एवं 12 साल की दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ की।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पालघर, कर्जत, कणकवली और सायन के थाने में छह मामले दर्ज हैं।
TagsPalghar पितानाबालिग बेटियों दुष्कर्मआरोपी गिरफ्तारPalghar father rapes minor daughtersaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





