उत्तर प्रदेश

पाकिस्तानी महिला और उसके भारतीय प्रेमी को मिली जमानत

mukeshwari
7 July 2023 6:14 PM GMT
पाकिस्तानी महिला और उसके भारतीय प्रेमी को मिली जमानत
x
भारतीय प्रेमी को मिली जमानत
ग्रेटर नोएडा, (आईएएनएस)। पब्जी गेम के जरिए प्यार हुआ और पाकिस्तान की महिला अपने बच्चों को लेकर नेपाल के जरिए सरहद पार कर भारत पहुंच गई। यहां पर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जासूसी समेत कई और मामलों में जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार को नोएडा की कोर्ट ने महिला, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता को जमानत दे दी। पाकिस्तान से रबूपुरा आकर रहने वाली सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल को जमानत मिली है।
वकील हेमंत कृष्ण पाराशर का कहना है कि सीमा ने नेपाल से भारत में प्रवेश किया है। सीमा और सचिन नेपाल, काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में विवाह कर चुके हैं। सीमा पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है।
सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर पाकिस्तान से भारत आई थी। इसके बाद से सीमा रबूपुरा के अंबेडकर नगर में किराए पर मकान लेकर सचिन मीणा के साथ रह रही थी। इसका पता चलने पर पुलिस सभी को पकड़ने पहुंची। लेकिन, सब भाग निकले। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा। पुलिस ने सचिन, उसके पिता नेत्रपाल व सीमा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया।
सुनवाई के दौरान वकील ने सीमा और उसके चार बच्चों की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी।
सीमा और सचिन के पास से पुलिस ने तीन आधार कार्ड बरामद किए थे। बताया गया है कि ये आधार कार्ड फर्जी बनाये गए थे। इन आधार कार्ड में एडिट कर सीमा को सचिन की पत्नी आदि बताया गया था।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story