- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वर्ल्ड कप में...
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया, छात्रों ने लगाए थे पाक जिंदाबाद के नारे, कॉलेज ने किया निलंबित

आगरा. T20 वर्ल्ड कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत को लेकर आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस कैंपस में सोशल मीडिया पर खुशियां मनाने वाले कश्मीरी छात्रों पर कार्रवाई का हंटर चला है. तीन कश्मीरी छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है. जिन छात्रों पर कार्रवाई की गई उनमें अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख, शौकत अहमद शामिल हैं. यह कार्रवाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं के आक्रोश व्यक्त करने के बाद हुई. कैंपस में पुलिस भी पहुंच गई और जिन छात्रों पर खुशियां मनाने का आरोप है उनकी पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





