- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ऑक्सीजन सिलेंडर फटा,...
उत्तर प्रदेश
ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, सप्लाई करने वाले दो कर्मचारियों के चिथड़े उड़े
Admin4
14 Sep 2023 11:24 AM GMT

x
लखनऊ। लखनऊ के बालागंज चौराहे के पास अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। उनके हाथ पैर के चिथडे़ उड़ गए। हादसा देख आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। वही 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान आरिफ नामक युवक की मौत हो गई है।
बता दें कि फरीदीपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन प्लांट है। जहा जेपीएस अस्पताल में सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला लेकर गए थे। अस्पताल के बाहर डाला खड़ा करने के बाद जैसे ही दोनों ने पीछे जाकर सिलेंडर उठाने का प्रयास किया वैसे ही एक सिलेंडर में धमाका हो गया। आरिफ और शोभित उछल कर दूर जा गिरे। हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े हो गए। 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहा इलाज के दौरान आरिफ नामक युवक की मौत हो गई है।
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज प्राथमिकता है। बाकी जांच में देखा जाएगा कि हादसे की वजह क्या है। उधर जेपीएस अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से कोई ऑर्डर ऑक्सीजन सिलेंडर का नहीं दिया गया था।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़ऑक्सीजन सिलेंडरदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story