- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Overspending: बाइक...
उत्तर प्रदेश
Overspending: बाइक सवार को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत
Tara Tandi
20 Aug 2024 5:19 PM IST

x
Poorabazar पूराबाजार : तेज गति से आ रही एक स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दुर्घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन बाईपास पर गणेश बाबा स्थित बनगंवा मार्ग पर हुई।
बनगंवा गांव निवासी अविनाश यादव (22) पुत्र श्रीपाल यादव किसी काम से बाइक से बाजार जा रहा था। गणेश बाबा तिराहे के पहले बाईपास मार्ग पर पहुंचा ही था कि तभी अयोध्या की तरफ से आ रही तीव्र रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक दूर जा गिरा। हालांकि दुर्घटना के बाद गाड़ी वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार पहुंचाया।
जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsOverspending बाइक सवारस्कॉर्पियो टक्कर मारीइलाज दौरान मौतOverspending bike riderScorpio hit himdied during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





