- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Overspeeding कार ने...
उत्तर प्रदेश
Overspeeding कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Tara Tandi
27 April 2025 6:07 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरहरपुर के पास एक बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक पुलिस के कब्जे में है, चालक फरार है।
चांदा थाना क्षेत्र के बरुआ उत्तरी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्र (39) शनिवार की रात लंभुआ से घर लौट रहे थे। हाईवे पर स्थित विजय बिंदु होटल के पास पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। लंभुआ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सूचित किया। दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि, कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी की चित्कार, वृद्ध पिता का छीना सहारा
वीरेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका बड़ा भाई अरुण मंुबई में शिफ्ट है। वीरेंद्र के परिवार से उनका कोई खास वास्ता नहीं है। दूसरे नंबर के भाई अनिल की करीब तीन दशक पहले ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। तीन नंबर के भाई सुरेंद्र कई साल से लापता है। ऐसे में 85 वर्षीय बीमार वृद्ध पिता चंद्रभान का वह इकलौता सहारा थे। जो अब बेटे की मौत से सदमे में है। पत्नी सीता मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी चित्कार से हर किसी की आखें नम हो जा रही है। वीरेंद्र के तीन बच्चे है। बड़ा बेटा तन्मय (15), बेटी श्वेता (14) और सोनम (11) हैं।
TagsOverspeeding कारबाइक सवारमारी टक्करमौके मौतOverspeeding carbike riderhitdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





