उत्तर प्रदेश

वाहनों में ओवरलोड सवारियां दुर्घटना को दे रही दावत

Admin4
20 Oct 2022 4:20 PM GMT
वाहनों में ओवरलोड सवारियां दुर्घटना को दे रही दावत
x
अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर सवारी वाहनों में ओवरलोड सवारियां दुर्घटना की दावत दे रही हैं।मानक के विपरीत ठूंस ठूंस कर सवारियां भरने से वाहन स्वामी यात्रियों के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।एक ओर जहां अयोध्या-रायबरेली फोरलेन निर्माणाधीन है और जगह-जगह निर्माण कार्य हेतु डायवर्जन चल रहा है उन सबके बीच सवारी वाहनों द्वारा ओवरलोडिंग सवारियां ढोने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पिछले कुछ महीनों से अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है।जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाही न करने से प्रशासनिक संवेदनहीनता चरम पर दिख रही है।आरटीओ विभाग द्वारा इस समस्या से आंख मूंद लेने से यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है और वाहनों द्वारा सवारियों को ठूंस ठूंस कर भरने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकांश यात्रियों का आरोप है कि वाहन स्वामी व चालक यात्रा के दौरान खूब मनमानी करते हैं और मनमाना किराया लेने के साथ साथ गाड़ी के अंदर जोर-जोर से फिल्मी भोजपुरी गाना भी बजाते हैं जिससे महिला यात्रियों को असहजता महसूस होती है।
Next Story