उत्तर प्रदेश

लक्ष्मण मूर्छा का मार्मिक लीला का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Shantanu Roy
3 Oct 2022 4:08 PM GMT
लक्ष्मण मूर्छा का मार्मिक लीला का उत्कृष्ट प्रदर्शन
x
बड़ी खबर
सहारनपुर। राधा कृष्ण मंदिर क्लब गाँधी पार्क के तत्वावधान में लक्ष्मण मूर्छा की मार्मिक लीला का मंचन वरिष्ठ रंग निर्देशक जगदीश भंडारी के कुशल निर्देशन में किया गया। लक्ष्मण से भीषण युद्ध मे विजय नही मिलने पर बरह्मास्त्र का प्रयोग कर लक्ष्मण जी को मूर्छित किये जाने एवम छोटे भाई के अचेत होने पर रुदन एवम क्रंन्दन के पश्चात हनुमान द्वारा लंका से सुशांत वैध को लाने एवम उनके बताए संजीवनी के पहाड़ को ही उठा लाने के बीच कालनेमि बहरूपिये का वध एवम मार्ग में भरत से मुलाकात को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रभु श्री राम की भूमिका में उद्धव कोटक, लखन के रूप में अभय प्रताप सिंह ने सशक्त अभिनय किया।इंद्रजीत मेघनाथ के रूप में अपने संवादों एवम सशक्त अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कालनेमि के रूप में विनोद ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं भरत के रूप में कुशाग्र नैब ने पात्र को जीवंतता प्रदान करते हुए दर्शकों के दिलो में अमिट छाप छोड़ी। युद्ध की विभीषिका में आग्नेय उपकरणों का उत्कृष्ट उपयोग किया जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया वहीं आग से संभावित दुर्घटना को निष्प्रभावी बनाने के लिए क्लब के अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र कुमार, महामंत्री सरदार गुरदीप सिंह बावा, विक्रांत सैनी, लवनीष पूरी, गगन भाटिया, विपिन सलूजा, आशु, सागर ने व्यव्यस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान किया।आग्नेय शस्त्रों को चलाने में दृश्य निर्देशक सीमांत कौशल, एवम सरदार काला सहित पूरी टीम ने अपनी अनूठी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया मंच का सशक्त संचालन रमेश चन्द्र छबीला, राकेश वत्स ने संयुक्त रूप से किया।
Next Story