उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 7:29 AM GMT
स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश
x

बिजनौर न्यूज़: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के आहवान पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर ने जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम बिजनौर को सौंपा। उन्हांने डेंगे सहित कई संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग व अस्पतालों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से महामहिम

राज्यपाल को निम्न मांगो से अवगत कराते हुए व्यवस्था में अति शीघ्र सुधार लाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्यपाल आपको अवगत कराना है कि पूरे प्रदेश में डेंगू सहित कई संक्रामक बीमारियां व्यापक पैमाने पर फैली हुई है। परंतु प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उचित तरीके से नही मिल पा रहा है। कई जगहों से लोगों के मरने की खबरे मिल रही है।

Next Story