- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut में संगठन का...
Meerut में संगठन का कार्यक्रम, पीड़ित परिवार से मिलकर सुनेंगे मामला

Meerut मेरठ : मेरठ में राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता का रविवार को दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों पदाधिकारी कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई एक घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे। साथ ही वे मामले में न्याय दिलाने को लेकर चर्चा भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता दोपहर 12 बजे परतापुर टोल प्लाजा पहुंचेंगे, जहां युवा मोर्चा और संगठन के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। स्वागत के बाद काफिले के साथ वे सीधे कंकरखेड़ा पहुंचकर पीड़ित युवक के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की जाएगी और आगे की कार्रवाई पर बातचीत होगी।
इसके बाद दोनों पदाधिकारी बेगम बाग स्थित जिला अध्यक्ष यशराज गुप्ता के आवास पर मीडिया से रूबरू होंगे। प्रेस वार्ता में संगठन पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग सहित कई अन्य मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगा।
मीडिया वार्ता के बाद संगठन की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात और भोजन कार्यक्रम के पश्चात दोनों पदाधिकारी शाम करीब 4 बजे नोएडा के लिए रवाना होंगे।राष्ट्रीय हनुमान दल ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





